कोरबा
Trending

डीएसपीएम व एचटीपीपी का निरीक्षण किया एमडी कटियार

अधिकारी प्रयास करें बिजली संयंत्र की इकाइयां निर्बाध गति से चले

डीएसपीएम व एचटीपीपी का निरीक्षण किया एमडी कटियार
अधिकारी प्रयास करें बिजली संयंत्र की इकाइयां निर्बाध गति से चले
कोरबा। विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार अपने कोरबा प्रवास के दौरान दोनों संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इकाई बंद होने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से संयंत्र का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

दो दिन पहले डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम) की 250 मेगावाट की एक नंबर इकाई बंद हो गई थी। इसमें आवश्यक सुधार के बाद चालू किया गया। अब हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) की 210 मेगावाट क्षमता की चार नंबर इकाई बंद है। शनिवार को प्रबंध निदेशक (एमडी) कटियार अपने दो दिवसीय दौरे पर कोरबा पहुंचे और उन्होंने सबसे डीएसपीएम संयंत्र का निरीक्षण किया। एक नंबर इकाई में आई तकनीकी खराबी के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। बाद में संयंत्र के प्रेक्षागृह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। तदुपरांत एचटीपीपी के लिए रवाना हो गए। दोपहर भोजन के बाद 210 मेगावाट संयंत्र व 500 मेगावाट विस्तार परियोजना की इकाइयों का उन्होंने जायजा लिया। साथ ही बंद चार नंबर इकाई में आवश्यक कार्य कर जल्द परिचालन में लेने कहा। तदुपरांत अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी बैठक में एमडी कटियार ने संयंत्र को बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही खराबी आने पर समय सीमा में दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने संयंत्र में आपसी सामंजस्य से काम करते हुए नई ऊंचाई में ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान डीएसपीएम के मुख्य अभियंता डा हेमंत सचदेवा, एचटीपीपी के मुख्य अभियंता संजय शर्मा समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रविवार को एमडी कटियार दोनों संयंत्र के राखड़ बांध का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही बंद हो चुके कोरबा पूर्व ताप विद्युत संयंत्र समेत अस्पताल व कालोनी परिसर का भी निरीक्षण वर्तमान स्थिति की जायजा लेंगे।

Related Articles

Back to top button