कोरबा
Trending

बिजली कर्मियों के जल्द मिलेगा बोनस व महंगाई भत्ता

बिजली कर्मियों के जल्द मिलेगा बोनस व महंगाई भत्ता

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ- महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के नवनियुक्त चैयरमैन एवं मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद से मुलाक़ात की। इस दौरान बिजली कर्मियों के लंबित बोनस- एक्सग्रेसिया व चार प्रतिशत महंगाई भत्ता के भुगतान के संबंध में चर्चा की। चेयरमैन ने आश्वस्त किया इन दोनों मुद्दों पर कंपनी के अधिकारियों के साथ चर्चा कर आदेश जारी कराया जाएगा। चेयरमैन दयानंद ने प्रतिनिधि मंडल से पूछा कि बिजली कर्मियों का भुगतान समय पर आखिर क्यों नहीं हो सका। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव व आचार संहिता लागू होने की वजह से आदेश नहीं हो सका। इसके साथ ही अन्य समस्याओं पर भी प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र अधिकारियों की बैठक लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिजली उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के संस्थापक सदस्य जौहरी लाल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button