Uncategorizedकोरबा
पाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 21 से
पाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 21 से
पाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 21 से
कोरबा। नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 14 इंदिरा नगर, टावर मोहल्ले में 21 से 28 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है। भागवत कथा की शुरुआत 21 दिसंबर को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ होगी। इसके कथावाचक गौ-उपासक पंडित कौशल मणि तिवारी (गोरखपुर) और कथा परायणकर्ता पं सीताराम तिवारी होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से देर शाम तक होगी। यह आयोजन स्वर्गीय भागवत प्रसाद राठौर की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजक राठौर परिवार द्वारा अधिकाधिक संख्या में कथा श्रवण का लाभ उठाने कहा गया है।


