कोरबा

स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चे बनते हैं मेधावी, बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चे बनते हैं मेधावी, बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चे बनते हैं मेधावी, बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

कोरबा : चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजना अंतर्गत नाड़ी वैद्य डा नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा रवि-पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु संस्कार शिविर लगाया गया।
श्री शिव औषधालय आरपी नगर फेस दो निहारिका में आयोजित कार्यक्रम में बच्चो को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्राप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु हिमालया सेप्टीलीन गम्मीस स्वादिष्ट इम्यूनिटी वर्धक टेबलेट निश्शुल्क खिलाया गया। बच्चों के स्वास्थ्य का निश्शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयु अनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय में विस्तार से बताते हुए उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया। वैद्य डा शर्मा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शुद्ध स्वर्ण भस्म के साथ शहद, गोघृत, ब्राह्मी, वचा, गिलोय, अश्वगंधा, शंखपुष्पी आदि से बनी हुई दिव्य औषधि है। जो बच्चों को विलक्षण प्रतिभाशाली और मेधावी बनाती है। इसे पुष्य नक्षत्र में देने से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ने के साथ-साथ उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे वो रोगमुक्त रहते हैं। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष शिव जायसवाल, सचिव डा नागेन्द्र नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौड, सुधीर सक्सेना, प्रत्युष सक्सेना, शांता मडावे, संतु साहु, मनोज मिश्रा, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारीया, अश्विनी बुनकर, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, संध्या बारला, कमला कुंभकार, हर्ष नारायण शर्मा, कमला कुंभकार तथा श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा एवं संचालिका प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button