Uncategorized

फिरोज खान ने विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन का पाठ पढ़ाया

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) जेडीबी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कटघोरा में ‘महाभारत के अर्जुन – कुंती पुत्र अर्जुन’ (फिरोज खान) का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिरोज खान रहे। उन्होंने अपने अनुभवों एवं प्रेरणादायक बातों से उपस्थित छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फिरोज खान का छात्र-छात्राओं के साथ बहुत ही आत्मीय एवं सहज संवाद रहा।
उन्होंने विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत की, उनकी बातें सुनीं तथा अपने अनुभव साझा किए।

उनके सरल व्यवहार और अपनत्व के कारण विद्यार्थियों के साथ उनका अच्छा संबंध बना और पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उनकी बातें विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला ने किया।
उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कार्यक्रम से प्राप्त सीख को अपने जीवन में अपनाने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

oplus_131106

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्यारे लाल आदिले ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर भोला अध्यक्ष कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य पोड़ी-उपरोड़ा, रहीम भाई (हकीम वैद्य), कटघोरा, मनोज कुमार प्रधान (प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला खरवानी) एवं अहमद, राजनीति शास्त्र (Ph.D.), रेडक्रॉस सोसायटी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

oplus_131074

महाविद्यालय की ओर से प्रो. सी.एस. रात्रे, प्रो. आर.जी. यादव, प्रो. चंद्रकली, प्रो. जीलता, प्रो. खुशनुमा, प्रो. निधि, दुर्गेश महिपाल, सुनील, माधुरी एवं धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं मनुप्रताप सिंह कंवर ,नंदनी, रीतू, आरती, कृष्णा, रीना, भुवनेश्वर, आकाश साहू, होमनारायण, दीपेश, सत्येंद्र, चित्रकांत, प्रदीप एवं प्रमोद सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो. रियाज खान ने किया।

oplus_131074

Related Articles

Back to top button