कलचुरी पब्लिक स्कूल में भी वंदे मातरम गीत गया गया

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) नमामि मातरम वंदे मातरम का गीत को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छग के लगभग हजारों सभी निजी स्कूलों में एक लय एक स्वर , एक समय में गायन किया गया।
कलचुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में अतिथि के रूप में श्रीमती दीप्ति सिंह एवं भारत भूषण साहू शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षिका दीप्ति सिंह ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के महत्व और उसके अर्थ पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि बहुत सी बातें हम जानते हैं जैसे गीत कब गाया गया और कब प्रकाशित हुआ लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह समझना है कि वंदे मातरम का वास्तविक अर्थ क्या है , वंदे का अर्थ होता है वंदनीय या पूजा करना, मातरम का अर्थ माता उन्होंने आगे कहा कि हम सब की माता भारत माता है जब हम वंदे मातरम कहते हैं तो इसका अर्थ है कि हम भारत माता की वंदना व पूजा करते हैं अंत में उन्होंने बच्चों की ओर इंगित करते हुए कहा कि भारत माता हमारी माता है इसलिए उनके प्रति हमारी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी बनती है जिन्हें हमें निष्ठा पूर्वक निभाना चाहिए

कार्यक्रम में उपस्थित भारत भूषण साहू जी ने कहा कि हम सब बचपन से ही वंदे मातरम का गायन करते आ रहे हैं लेकिन इसकी 150वीं वर्षगांठ हमें इसके गौरवशाली इतिहास को समझने और आने वाली पीढ़ियां तक इस देश भक्ति की भावना को पहुंचाने का अवसर देती है इस अवसर पर स्कूल कमेटी, सम्मानित शिक्षक गढ़ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत का गायन किए। इस अवसर पर नेहा प्रजापति, शालू शर्मा एवं हाफिजा परवीन उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संचालन हाफिज मैडम एवं आभार व्यक्त नेहा मैडम ने की।




