Uncategorized
राज्य स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता के लिए चयनित कटघोरा कॉलेज की जागृति और प्रियांशु

कटघोरा (सत्यम जायसवाल) शास. मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा की दो छात्राओं जागृति (बी.ए), प्रियांशु (बी.ए.)का चयन राज्य स्तर महिला कबड्डी प्रतियोगिता जो शा. महाविद्यालय मस्तुरी जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 23.9.2026 से 24. 9. 2026 तक इंडोर स्टेडियम बहतराई बिलासपुर में अयोजित है के लिए हुआ है इनके राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में चयनित होने पर महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. दयाशंकर जगत ने शुभकामनाएं दी है साथ ही क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती राजकुमारी मरकाम, प्राध्यापकगण , कर्मचारीगण ने शुभकमनाएं देते हुए व्यक्त किया हैl





