Uncategorized

ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के आम बाजार में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन

कोरबा, कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) पोंडी उपरोड़ा ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के आम बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या का समाधान आखिरकार हो गया। बाजार का मुख्य मार्ग कच्चा होने के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विशेष रूप से बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ से भर जाता था, जिससे न केवल आम राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होती थी, बल्कि बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित होता था। ग्राहकों की संख्या घट जाती थी, सामान खराब होने का खतरा बना रहता था और पूरे बाजार क्षेत्र में गंदगी व फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासी लंबे समय से शासन-प्रशासन से सीसी रोड निर्माण की मांग करते आ रहे थे। ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने निरंतर प्रयास किए। इन्हीं अथक प्रयासों का परिणाम है कि ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के आम बाजार में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। इस स्वीकृति के मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि यह मार्ग न केवल स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन से जुड़ा है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। भूमि पूजन कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ – इसी क्रम में आज सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहे।

पूरे बाजार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस अवसर को अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम (विधायक, पाली तानाखार) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर , जनपद सदस्य पूजा दुबे, पूर्व जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला किंडो, पूर्व जनपद सदस्य श्री विजय दुबे और बिंझरा जनपद सदस्य श्री कन्हैयालाल चौहान , ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सहेत्तर सिंह राज , उप सरपंच श्रीमती सीता देवी अग्रवाल , सांसद प्रतिनिधि एवं पंच श्री अशोक मिश्रा, श्री राजेश चतुर्वेदी, पंचतीरथेश्वर प्रताप सिंह , पंच गणेश यादव , पूर्व तहसीलदार ,जेपी सिंह तंवर, पूर्व उपसरपंच जयपाल दास महत, पूर्व पंच सतीश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण टांडिया, रामसाय कंवर, ग्राम पंचायत बांगो के पूर्व सरपंच श्री रमेश चंद्र पारीक, तिहार सिंह नेटी, मोनू पटेल ब्लाक अध्यक्ष गोगपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ट , हेम सिंह पोर्ते और दीपक विश्वकर्मा शामिल रहे। प्रशासनिक अमले की ओर से ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा की सचिव श्रीमती ममता कश्यप और रोजगार सहायक दुर्गाप्रसाद सोनवानी , प्रतिक पाल भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा सूरज पोर्ते, रवि यादव, लीलाराम निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

Related Articles

Back to top button