Uncategorized

फिरोज खान मोबाइल मंत्र में उपस्थित हुए

कोरबा, (सत्यम जायसवाल ) 24 , न्यू बस स्टैंड कटघोरा में स्थित नगर के एक मोबाइल मंत्र शो रुम में सिनेमा के जाने पहचाने हीरो फिरोज खान जो महाभारत सीरियल में अर्जुन का भूमिका अदा किये उपस्थित हुए और बोले कि मोबाइल मंत्र जो नाम है अपने आप शक्ति शाली नाम है।किसी भी चीज को सिद्ध करने के लिए मंत्र का का जाप करते है। आने वाले समय में ये दुकान 5 गुना उन्नति करे। 5 दुकाने और खुल जाने का आशीर्वाद भी दिया।
दुकान के संचालक अनिल नागवानी ने कहा कि आप सभी लोगों का आभार । और कहा कि महाभारत सीरियल को जैसे ही प्रसिद्धि मिला वैसे ही भगवान कृष्ण के साथ आपका (अर्जुन के रूप में) फोटो घर घर में पूजा जाने लगे।
कुछ लोगों का मानना है कि
पूरे देश में अर्जुन के
नाम से जानने लगे,परंतु कुछ पिक्चर में निगेटिव रोल करने से थोड़ा प्रसिद्धि कम होने लगा । कुछ पिक्चर तो हिट होने के बाद उनकी छबि में चांद तारे लग गए।
फिरोज खान फिल्मी सितारे का नगर आगमन होते ही उसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे।
कुछ लोग तो सैल्फी लेने के लिए पहुंचे हुए थे।

Related Articles

Back to top button