कल्चुरी पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण किया गया

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) कलचुरी पब्लिक स्कूल में आज 2 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी बच्चे और टीचर भी उपस्थित रहे। पौधारोपण करते हुए संस्था प्रमुख स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता जायसवाल ने कहा कि देश के सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए चाहे कर्मचारी हो ,अधिकारी हो या ठेकेदार तभी हम सभी लोगों को गर्मी से निजात पा सकते है ।
अन्यथा नहीं।पानी का श्रोत भी कम गहराई में मिलेगा यह तभी संभव होगा जब सभी लोग पेड़ लगाने का बीड़ा उठाएंगे। पेड़ लगाकर छोड़ना भी नहीं बल्कि उसको बच्चे के समान देखभाल सेवा भी करना है। तभी बच्चा बड़ा होकर माता पिता की सेवा करता है उसी प्रकार पेड़ पौधे का सेवा करने के बाद बड़े होकर फल,फूल,छाया प्रदान करेंगे और गर्मी से निजात पानी का श्रोत ऊपर आएगा।इस अवसर पर नेहा प्रजापति, हाफिज परवीन,शालू शर्मा , एस एस जायसवाल, राशिदा बेगम,वैष्णवी राजपूत,मनीष कुमार,कुदसिया भी उपस्थित रही।




