Uncategorized

संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग में सम्पन्न

रायपुर छग ( शिवशंकर जायसवाल दुर्ग से ) संस्कार भारती छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय अधिवेशन दुर्ग में 28 एवं 29 जून को श्री जी रिज़ॉर्ट में संपन्न हुआ।

कला एवं साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के छत्तीसगढ़ प्रांत का विधिवत पंजीयन वर्ष 2003 में हुआ। तेईसवीं प्रांतीय साधारण सभा का आगाज भिलाई जिला दुर्ग में 28 ,29 जून को हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में उद्घाटन ,समापन, प्रांत का वार्षिक कार्य वृत्त प्रतिवेदन, आय- व्यय लेखा प्रस्ताव अनुमोदन, समस्त जिला इकाईयों का वार्षिक वृत्त , आगामी कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने सहित कुल छः सत्र हुए। कला संगठन व कला जगत के लिए कार्य करने वाला संस्कार भारती अब वैचारिक संगठन के रूप कला के माध्यम से संस्कार संस्कृति व सामाजिक परिवर्तन के साथ मूल्य संवर्धन के लिए ध्येय पूर्ति में प्रवर्तमान है। नटराज पूजन, ध्येय गीत से सभा की शुरूआत हुई और संपूर्ण वंदेमातरम् राष्ट्र गीत के साथ समापन हुआ।

 

अखिल भारतीय स्तर पर वर्तमान में संस्कार भारती के पांच कला – विभाग है । इसमें प्रचार -विभाग को भी जोड़ा गया है । प्रांतों में भी इसी आधार पर विभाग संयोजक बनाये गये हैं:-

1 मंचीय कला विभाग :-इसके अंतर्गत नाटक, नृत्य, संगीत विधाओं को शामिल किया गया है !

2 दृश्य कला विभाग :- चित्रकला, रंगोली भूअलंकरण,

3 लोक कला विभाग :- अंचल की सभी लोककलाएं जैसे लोकगीत, लोकगाथा ,लोकनृत्य, मिट्टी कला ,हस्तकला भित्तिचित्र।

4 साहित्य विभाग – कविता, कहानी व्यंग्य,आलेख ,स्क्रीप्ट लिखना

5 कला धरोहर विभाग – पुरातात्विक ऐतिहासिक महत्व के विधा

6 प्रचार प्रसार विभाग – मिडिया,सोशल मीडिया, पत्रिका, दैनंदिनी प्रकाशन

 

उपरोक्त विधाओं के विषय के कला साधक विशेषज्ञों से संपर्क स्थापित कर बैठकें/ विचार गोष्ठी व कार्यशाला आयोजन करना एवं उद्देश्य अनुरूप सहयोगी कला संस्थाओं या कला संगठनों के माध्यम से प्रचार- प्रसार ,प्रदर्शन व प्रस्तुतिकरण कर कला से समाज परिवर्तन,भारतीय संस्कृति विकास, संरक्षण ,मूल्य- संवर्धन करना ध्येय है ।

प्रांतीय अधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय मंत्री रविन्द्र वेडवेकर नासिक , अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती अनिता ताई ग्वालियर, मध्य क्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी,सतना का पाथेय मिला। प्रांतीय अध्यक्ष रिखी क्षत्रिय, भिलाई, प्रांतीय महामंत्री हेमंत माहुलीकर कोरबा, प्रांतीय कोष प्रमुख जागेश्वर मानसर, कार्यकारी अध्यक्ष माणिक विश्वकर्मा नवरंग एवं संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के संरक्षक योगेश अग्रवाल रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा।

इस वार्षिक अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के 14 जिला इकाईयों के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोष प्रमुख सहित कला विभाग संयोजक भावी योजना को लेकर अपना विचार प्रगट किए और आय व्यय का ब्यौरा दिए। कई सदस्य तो अपना सहयोग भी दिए।

कार्यक्रम में

डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर-प्रांत सह मंत्री दुर्ग, विश्वनाथ कश्यप साहित्य विधा प्रांत प्रमुख, बाल मुकुंद, विकास पांडे,

बाल कृष्ण कश्यप, शिवशंकर जायसवाल जिला कोरबा आई टी सेल, भवानी गोपाल जिला आई टी सेल कोरबा, राज यादव जिला प्रमुख,कन्हैया यादव जिला कोष प्रमुख, सीमा देवांगन

कीर्ति लाल,संजीव तिवारी, रीजेंद्र गाजर,भारत गंगा दीत्य,शशांक शर्मा,

संजय तन्खी पाले, पवन कुमार पांडे, अवधेश लारिया, डॉ सुधा देवांगन, मनोज श्रीवास्तव,खीक राम कश्यप, संत राम बर्तन,मनोज तिवारी, जयंत कुमार, डॉ जितेंद्र कु पटेल, डा जय मति कश्यप, डा मीना शर्मा कार्यवाह अध्यक्ष कोरबा, अरुण दास वैष्णव, अखिलेश श्रीवास, मुरारी सोनी, मनीष ताम्रकर,भोजराज, शैल दुलारी,चंद्र शेखर, भुवनेश्वर चंद्राकर,योगेश अग्रवाल,लव कुश तिवारी,कबीर चंद्राकर, डा माणिक विश्वकाले, आचार्य यश , कांता देवी जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हेमंत महुली कर एवं जे संसार /आभार विश्व नाथ कश्यप जी ने किया।

Related Articles

Back to top button