Uncategorized
शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल )24-06-26 को हाई स्कूल सलोरा ख में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सरपंच माननीय पूर्णिमा कंवर, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर ,गणवेश, पुस्तक वितरण कर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कराकर एवं संकुल के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मनाया गया l कार्यक्रम के अंत में संकुल प्राचार्य आर पी लहरे द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं बच्चों को प्रतिदिन नियमित स्कूल आकर अध्ययन करने के लिए कहा गया ।




