कोरबा

सीएमडी दुहन ने गेवरा परियोजना का किया निरीक्षण, मानसून तैयारियों की समीक्षा की

सीएमडी दुहन ने गेवरा परियोजना का किया निरीक्षण, मानसून तैयारियों की समीक्षा की

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने गेवरा खदान का निरीक्षण मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा लिय। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीईपी, केजेएसएल, देव माइनिंग, सैनिक माइनिंग एवं पीएनसी पैच समेत विभिन्न कार्यस्थलों का दौरा कर कोयला उत्पादन एवं ओवरबर्डन हटाने के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान 42 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले सावेल के संचालन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उत्पादकता एवं परिचालन दक्षता बनाए रखने पर बल दिया। मानसून के मद्देनज़र सीएमडी ने विभिन्न पंपिंग स्टेशनों एवं जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा वर्षा के दौरान खदानों में जलभराव रोकने और निर्बाध खनन संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी ड्रेनेज एवं डी-वाटरिंग व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीएमडी दुहन ने कहा कि मानसून अवधि में उत्पादन बनाए रखने के साथ सुरक्षा मानकों का कठोरता से पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नियमित प्रशिक्षण, सतत निगरानी एवं सुरक्षित कार्य-संस्कृति को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने उत्पादन, उत्पादकता, ओबीआर एवं डिस्पैच की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही दौरे के दौरान उन्होने गेवरा वर्कशाप में डंपर आपरेटरों के कौशल प्रशिक्षण हेतु जेमको द्वारा स्थापित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सिम्युलेटर का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय मिश्रा, मुख्यालय से महाप्रबंधक (ईएंडएम) श्रीकांत दास, महाप्रबंधक उत्खनन दीपक कुमार एवं महाप्रबंधक सुरक्षा प्रकाश राय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button