बिकन स्कूल ढेलवा डीह में परिणाम घोषित

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजा कर ढेलवाडीह स्थित बिकन इंग्लिश स्कूल में नर्सरी से कक्षा 9वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025–26 के शुभारंभ, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं उपस्थिति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा , विमल मानिकपुरी , मंडल अध्यक्ष जवाली श्रवण तंवर , मंडल महामंत्री समजीत सिंह , विधायक प्रतिनिधि मोहनदास , दिलीप पटेल एवं मन्नू राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अनुशासन और सीखने की ललक अत्यंत प्रेरणादायक रही। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मीना शर्मा एवं समस्त शिक्षकगण—श्रीमती शील प्रभा सोना, श्रीमती बसंती ठाकुर, श्रीमती सृष्टि देवांगन, सुश्री अन्नू मंडल, श्रीमती प्रेरणा तिवारी, सुश्री स्वेता राणा, श्रीमती रीता यादव, श्रीमती केवट, सुश्री पल्लवी डहरिया, श्रीमती सीता पटेल, श्रीमती निशा राठौर, राजेश राठौर एवं दिलबोध महंत—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
अंत में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा एक प्रगतिशील समाज की नींव है और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना आवश्यक है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें।




