पुलिस थाना कटघोरा द्वारा सार्वजनिक प्याऊ व्यवस्था का शुभारंभ

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) पुलिस थाना कटघोरा द्वारा हॉस्पिटल चौक में आज दिनांक 11 अप्रैल को सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था किया गया।
थानेदार धरम नारायण तिवारी ने चर्चा करते हुए कहा भीषण गर्मी को देखते हुए लोग पानी के लिए इधर उधर भटकते रहते है। स्कूली बच्चे,यात्रीगण, एवं राहगीर भी प्रतिदिन पानी के लिए दुकान,होटल या ठंडा खरीदते देखे गए।
आगे तिवारी ने कहा कि जिसके पास पैसे है वो तो पानी या ठंडा खरीदकर पी सकते है बाकी गरीब लोग, यात्री गण,स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को पानी प्यास के कारण इधर उधर भटकते देखे गए। इस कारण पुलिस थाना कटघोरा द्वारा सार्वजनिक प्याऊ व्यवस्था किया गया।
इस अवसर पर थानेदार धर्मनारायण तिवारी,अनुज प्रधान आरक्षक, सभी दुकानदार एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अप्रैल माह में लगभग ( पारा 33-34अंश सेंटीग्रेड से अधिक) भारी गर्मी को देखते हुए नगर पालिका परिषद को चाहिए कि चौक ,चौराहे, बस स्टैंड में सार्वजनिक प्याऊ व्यवस्था करनी चाहिए सो अभी तक नहीं किया गया है । नगर पालिका तो गहरी नींद में सोया हुआ है।




