Uncategorized

29 मार्च को मुख्यमंत्री अभिनंदन समारोह का आयोजन

 

कोरबा( शिवशंकर जायसवाल ) शासकीय कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी होने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल बना हुआ है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में 29 मार्च को भिलाई के कला मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के सभी विभाग के शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को अब उपचार के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर ने सभी शासकीय कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल अभिनंदन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों की एकता, संघर्ष और उनके अधिकारों की जीत का प्रतीक भी है।

 

जिला संयोजक कोरबा अजय जायसवाल ने आगे कहा कि सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा और भविष्य में कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से समय पर उपस्थित होकर अनुशासन बनाए एवं गरिमा बनाए रखने की अपील की है। जिला कोरबा के समस्त कर्मचारियों से अपील किया गया है कि 29 मार्च, दिन रविवार को आप सभी अपनी उपस्थिति देवे।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की स्वीकृति से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा।जिससे अब उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक दबाव से काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

आपको बता दें कि राज्य में 05 लाख कर्मचारी हित में कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर एवं संरक्षक राकेश सिंह की सक्रियता से ही संभव हो पाई है। उक्त जानकारी अजय जायसवाल जिला संयोजक कोरबा के द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button