नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

कोरबा, ( शिवशंकर जायसवाल ) जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरबा के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान अंतर्गत दिनांक 14 मार्च 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय NCDC कोरबा में ब्लाक कोरबा का ब्लाक स्तरीय निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें निगम क्षेत्र के 9 हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालय के कक्षा 9वीं व 11वीं के अपने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी उपाध्याय ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों में उत्साह का संचार किया। नशा से परिवार और समाज को बचाने में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुकता फैलाने में बच्चे मिशाल कायम करते हैं। आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एन सी डी सी कोरबा में ब्लाक स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेजेस पंप हाउस के प्रियांश शर्मा व उजाला, द्वितीय स्थान पर साडा कन्या की दिव्या खुंटे और त्रिशा यादव तथा तृतीय स्थान पर पी. एन. सेजेस बालको की आयुषी सिंह व श्रेया मिश्रा रहीं। इसीप्रकार निबंध प्रतियोगिता में सेजेस हाईस्कूल दादरखुर्द का मो.फरहात आलम प्रथम , शा हाईस्कूल बुंदेली की निधि दिवाकर तथा सेजेस एन सी डी सी की श्वेता एक्का तृतीय स्थान पर रही। सेजेस एन सी डी सी की प्राचार्य डा.अल्का फिलिप्स ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक रहीं प्राचार्य अनिता ओहरी, सनराईज स्कूल की व्याख्याता किरण सिदार संकुल समन्वयक बाल गोविन्द श्रीवास का एम आई एस प्रशासक बी. पी. कश्यप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी विद्यालय के प्रभारी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।





