
कटघोरा ( सत्यम जायसवाल )27 अप्रैल को सुत सारथी समाज की बैठक ठाकुर दईया स्थल पुरानी बस्ती में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कटघोरा ,पाली,पौड़ी उपरोड़ा एवं कोरबा के समाज के लोग उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु – दिल हरण लाल सारथी ,उपाध्यक्ष भोलू सारथी, उपाध्यक्ष श्याम लाल बघेल , सचिव श्रवण सारथी, सह सचिव अशोक, कोषाध्यक्ष – कलाराम, विशेष सलाहकार सदस्य बेदराम सारथी, सेवा राम सारथी, मैंन सिंह , अमृतलाल ,
मालाराम, सुखदेव सारथी, इतवार राम पुरुषोत्तम सारथी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। दिल हरण सारथी ने चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य हेतु सभी सदस्यों पदाधिकारीयो की सलाह लेकर कार्य किया जाएगा हमारे समाज में किसी प्रकार की भेदभाव नहीं है। सभी घरों के सुख-दुख में जाना होगा।समाज के हित के लिए कार्य करना होगा ।




