संस्कार भारती द्वारा भव्य भारत माता पूजन समारोह संपन्न:

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) ललित कला और रंगमंच के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी प्रतिष्ठित संस्था संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा, नगर संयोजन समिति द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर, कटघोरा में भव्य भारत माता पूजन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में कला, साहित्य और राजनीति के दिग्गजों ने सहभागिता की।
*भारतीय सभ्यता व संस्कृति को अक्षुण्ण रखना अनिवार्य: लखन लाल देवांगन*
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा, “यदि हमें अपने विचारों, व्यवहारों और कार्यों में शुद्ध मानसिकता लानी है, तो सबसे पहले अपनी भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति को कायम रखना होगा।” उन्होंने संस्कार भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कला और साहित्य के माध्यम से समाज को जागृत करने की जो जिम्मेदारी संस्था ने ली है, वह अभिनंदनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्या भारती (मध्य क्षेत्र) के उपाध्यक्ष ठाकुर जुड़ावन सिंह ने भावुक उद्बोधन में कहा कि जीवन का एक-एक क्षण और एक-एक कण माँ भारती के चरणों में समर्पित है। उन्होंने गर्व से कहा, “विश्व का कोई ऐसा देश नहीं है जिसे माँ की संज्ञा मिली हो। हम परम सौभाग्यशाली हैं कि हमने उस पावन धरा पर जन्म लिया है जिसे हम माँ कहते हैं।”
इस अवसर पर महापौर नगर निगम कोरबा *श्रीमती संजू देवी* राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, हितानंद अग्रवाल, गोपाल शर्मा एवं संस्कार भारती के संरक्षक गोपालबन गोस्वामी, हेमलता
सीदार, मानसर गुरुजी,योगी सर विशेष के रूप में उपस्थित रहे।
रिखी राम क्षत्रिय के विलुप्तप्राय वाद्यों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन, भारत माता के विधिवत पूजन एवं महाआरती के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण ‘दाऊ मंदरा जी सम्मान’ से सम्मानित एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रिखी राम क्षत्रिय रहे। उन्होंने 200 से अधिक विलुप्तप्राय वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी और नैनाभिराम प्रस्तुति दी। उन्होंने वाद्य यंत्रों की सहायता से शेर की दहाड़ और विभिन्न पक्षियों की हूबहू आवाजें निकालकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंचल के विख्यात तमूरा वादक एवं लोकगीत गायक राकेश डोंगरे ने लोकगीतों और देशभक्ति गीतों की ऐसी सरिता बहाई कि दर्शक देर रात तक झूमने पर मजबूर हो गए।
आयोजन को सफल बनाने में संस्कार भारती के महामंत्री शिव दुबे, जिला प्रचार सचिव – शिवशंकर जायसवाल,अभिषेक सोनी, अशोक राठौर, संतोष साहू,,आशीष शर्मा, , विष्णु शर्मा, कन्हैया यादव, शिव साहू, भारत भूषण, देव वैष्णव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मातृशक्ति के रूप में नगर संयोजक हेमलता सिदार, कार्यकारी अध्यक्ष सीमा देवांगन, उमेश्वरी राज, प्रतिभा केंवट और रामकुमारी देवांगन ने व्यवस्था संभाली।
समापन
कार्यक्रम का कुशल संचालन भवानी गोपाल एवं देवव्रत कुर्रे ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक पारस नाथ योगी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।




