कटघोरा कॉलेज की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता हेतु चयन 🏆

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल) शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा की दो प्रतिभावान छात्राओं ने खेल जगत में महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की छात्रा श्वेता कंवर (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) एवं आंचल बिंझवा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) का चयन राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 से 3 फरवरी तक शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलोद जिला–बलोद (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास के बल पर राज्य स्तर तक पहुंची हैं, जिससे महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। खेल अधिकारी श्रीमती राजकुमारी मरकाम के मार्गदर्शन में छात्राओं ने कठिन परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर संस्था के प्राचार्य डॉ. डी.एस. जगत ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रो. मदनमोहन जोशी, डॉ. पूनम ओझा, डॉ. प्रिंस मिश्रा, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. धरमदास टंडन, श्री तिलक राम आदित्य, श्री यशवंत जायसवाल, श्री प्रेम नारायण वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों—राकेश आजाद, गंगाराम पटेल, संजय लहरे, नम्रता, हितेश, चंद्रेश, मुकेश, रोहित जैन, दुर्गा, विक्की, दीपक रजक, डॉ. कल्पना शांडिल्य, कीर्ति कुमार मरकाम, क्रांतिमार दीवान, मनहरण श्याम, बालाराम साहू, कंचन देवी, विकास कुमार, देवेंद्र, महिपाल, कृष्णा एवं अविनाश—ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। महाविद्यालय परिवार को आशा है कि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कटघोरा का गौरव बढ़ाएंगी।





