रन फॉर रिपब्लिक 25 जनवरी को सुबह एक शाम शहीदों के नाम भव्य कार्यक्रम

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) 22जनवरी के साय पुलिस थाना में आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी के सुबह हॉस्पिटल चौक से लखनपुर तिराहा चौक तक दौड़ आयोजित किया जाएगा। दौड़ में आम जनता कर्मचारी,अधिकारी स्टूडेंट सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहेंगे दौड़ में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 31सौ ,द्वितीय 21सौ रुपए,तृतीय 11सौ रुपए एक एक शील्ड के साथ नगद भी दिया जाएगा।
26 जनवरी के सायं आत्मानंद स्कूल में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कटघोरा के गायक, कुछ स्कूलों के कार्यक्रम के अलावा गायक गायक भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम साय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

बैठक में थानेदार धरम नारायण तिवारी, राजेंद्र सिंह, एस आई,
नरेंद्र मित्तल, प्रताप वाटवानी, नितिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश सिंघानिया, शेखर साहू,अजय धनोदिया, अरुण जोशी, इखलाख खान, आलोक जायसवाल
शारदा पाल , शिवशंकर जायसवाल , मनोज नायडू, आकाश शर्मा, मनोज दुबे ,आलोक पांडे, डाकेस्वर शुक्ला,के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।




