51 घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

कटघोरा, ( शिवशंकर जायसवाल ) 04.01.26 को कटघोरा जिला कोरबा में 51 घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ।

यज्ञ
प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कटघोरा जिला कोरबा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित गृहे गृहे यज्ञ उपासना अभियान के अन्तर्गत 51 घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। कोरबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से उक्त यज्ञ को सम्पन्न करने गायत्री परिवार के उपरोहित पहुंचे। सभी यजमानों के घरों में देवचित्र की स्थापना करते हुए यज्ञ एवं गायत्री के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह यज्ञ गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति तथा वंदनीया माता जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर बसंत पंचमी 2026 में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर आधारित था।इस आयोजन को सफल बनाने में जिला महिला प्रकोष्ठ ललिता डिक्सेना, सत्यभामा जायसवाल, शोभना परसाई ,सुनीता यादव, रामकुमार जायसवाल, रमेश जायसवाल, रमाकांत जायसवाल गोवर्धन जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह,रजनी जायसवाल,भूपेंद्र वर्मा, घनश्याम साहू, मनेंद्र जायसवाल

गायत्री प्रज्ञा पीठ कटघोरा एवं कोरबा जिला के गायत्री परिवार के का विशेष योगदान रहा।




