नए वर्ष पूर्व पुलिस की सघन जांच अभियान

कटघोरा (सत्यम जायसवाल द्वारा ), जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशानुसार कटघोरा पुलिस थाना के थानेदार धरम नारायण तिवारी के आदेश से नगर कटघोरा के हॉस्पिटल चौक में कोसरिया (एस आई,) राजेंद्र सिंह( ए एस आई)एवं पुलिस बल के साथ सायं को सघन जांच की गई जिसमें पुलिस वाले शराब पीकर वाहन चलाने वाले,बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले,दो पहिया वाहन में तीन सवारी, स्टंट वाले वाहन चालक,बिना लायसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़े गए, 7 शराबियों को वाहन चलाते हुए एवं अन्य प्रकार के जुर्म में नगद 85 हजार रुपए का चलान काटा गया है।कुछ लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
नए वर्ष में कही भी अप्रिय घटना न घटे , पुलिस अपनी ओर से जांच पड़ताल कर रही है। कोसरिया एस आई ने कहा कि शांति भंग हुल्लड़ न हो,तीन सवारी,बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाना, इसके लिए जांच अभियान चला रहे है।




