Uncategorized
लावारिस बुजुर्ग का अंतिम संस्कार एसजे आर टिम द्वारा किया गया

*कटघोरा मुडाभाटा रोड पर मिले मृत बाबा जिनकी उम्र लगभग 55-60 के आसपास जिनको तीन दिनो से कटघोरा मरचुरी रुम मै रखा गया था जिनकी शिखस्नित हेतु कटघोरा पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किया गया, किन्तु कही भी उनके परिजनो का पता न चल सका*
29/12/2025 दिन सोमवार को कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के मार्गदर्शन से आरक्षक अश्वनी कुमार ओगरे सर बैच क्रं 610 द्वारा हमारी टीम से सम्पर्क कर हमारी टीम को शव सुर्पुद नामा कर कफन दफन संग साथ होकर करवाया गया।
एस.जे.आर टीम द्वारा समाजिक संस्कार समाजिक रीति रिवाजो से अतिमं संस्कार किया गया एवमं मृतक बाबा की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया एवमं श्री हरि पुण्य आत्मा को अपने चरणो मै स्थान प्रदान करे।




