प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का कटघोरा में हुआ सामूहिक श्रवण

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल ) 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)
दिन रविवार को देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 127वें संस्करण के माध्यम से समस्त देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को पूरे देश में उत्साहपूर्वक सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में देश की प्रगति, युवाओं की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्थानीय उत्पादों के उपयोग और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने देशवासियों से दीपावली के अवसर पर “वोकल फॉर लोकल” का संकल्प लेने की अपील की तथा नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने पर जोर दिया।

इसी क्रम में कोरबा जिले के कटघोरा मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर भी “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने एक साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा ली। विशेष रूप से कटघोरा मंडल के बूथ क्रमांक 60, धनरास में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक “मन की बात” का श्रवण किया। कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रभक्ति और जनजागरण से ओतप्रोत रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भाजपा कोरबा जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, भाजपा कटघोरा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री श्री समजीत सिंह, मंत्री श्री डेक्रान्त देवांगन, बूथ अध्यक्ष श्री संजू कुमार विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके साथ लक्ष्मण देवांगन, राम देवांगन, महिपाल सिंह, अजय देवांगन, सतीश भारिया, लल्लू केवर्त, चंद्रकांत देवांगन, दीपक चौहान, श्याम लाल, गोपाल देवांगन, नवल दास महंत, राजेश देवांगन, सुरेंद्र भारिया, संजय देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के नारों और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।




