Uncategorized

डॉ सनम जांगड़े को लड्डुओं से तोला गया

 

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) भारतीय जनता पार्टी के बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े अनु जाति प्रदेश अध्यक्ष के कोरबा जिला के प्रथम आगमन पर हॉस्पिटल चौक पर रात्रि 8.30 बजे कटघोरा नगर में जोरदार स्वागत किया गया।

इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अनु जाति के कार्यकर्ताओं ने मिलकर 85 किलो लड्डू से तोला गया ।

बाद में सभी लड्डुओं को वितरण कर दिया गया। डॉ सनम जांगड़े ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं की उत्साह बहुत है।दो घंटे लेट से पहुंच ने के बाद भी कार्यकर्ता बैठे है। फताके एवं बैंड बाजा के साथ बड़ी माला से जोरदार स्वागत किया गया। टीकम पाल उभरते हुए भाजपा कार्यकर्ता है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कोरबा जिला के प्रथम आगमन पर जगह-जगह अभूत पूर्व स्वागत किया गया ।कोरबा में मोटरसाइकिल रैली से लेकर भाजपा कार्यालय तक स्वागत किया गया ।भाजपा सरकार विकास के कार्य में अधिक ध्यान दे रही है । भूपेश बघेल एवं उनके बेटे कोयला एवं गोबर में इतना अधिक घोटाला किए है कि उनका बेटा जेल में है। क्वासी लखमा से लेकर आई ए एस अधिकारी भी जेल में है।

हमारी भाजपा सरकार महतारी वंदन से गरीब किसानों का ख्याल रख रही है। भाजपा नेता डॉ सनम जांगड़े के साथ कुंती दीदी, जे पी कोसले,मनी राम जांगड़े, नरेश कुमार,राजेश्वर भार्गव, राम चंद्र पाटले,के पी कोसले,टंकेश्वर, टीकम पाल , मनोज नायडू, अमित जायसवाल, डाकेस्वर शुक्ला,पवन बहारन जात्रा,भूपेंद्र कुमार,अशोक भैया के अलावा अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button