कोरबा

तेलुगु समिति के अध्यक्ष आदिनारायण व सचिव एमचिन्ना बने

फरवरी में रायपुर में होगा समाज का महासम्मेलन

तेलुगु समिति के अध्यक्ष आदिनारायण व सचिव एमचिन्ना बने


फरवरी में रायपुर में होगा समाज का महासम्मेलन
कोरबा । छत्तीसगढ़ में निवासरत तेलुगु भाषियों को एक मंच पर लाने व फरवरी 2025 में राजधानी रायपुर में दो दिन का तेलुगु महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त निर्णय कोरबा, बालकोनगर में आयोजित तेलुगु महासंघम की प्रांतीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम के अध्यक्ष आर मुरली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवासरत तेलुगु भाषियों की समस्याओं पर संघ निरंतर संघर्ष करेगी। इसके लिए विभिन्न जिलों में तेलुगु साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनमें चेतना लाने का प्रयास करेंगे। संयोजक रुद्र मूर्ति ने महा संघ की स्थापना से आज तक का आयोजित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। सलाहकार एम बाबूराव ने तेलुगु भाषियों की समस्याओं का समाधान के लिए संघर्ष करने पर बल दिया। इस बैठक में कोषाध्यक्ष एन रमणमूर्ति, उपाध्यक्ष द्वय बी वेणुगोपाल राव, बी जोगाराव, सचिव आर मनोरथ बाबू, कार्यकारिणी सदास्य एन नरसिंगराव, जी रवि के वेंकटराव, डीडी किरण, एम चिन्ना, वी रवि, एलाजी राव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कोरबा तेलुगु समिति का कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पी आदिनारायण, सचिव एमचिन्ना, उपाध्यक्ष जे रत्नम, तारकेश्वर राव, सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पी सतीश, उप महा सचिव बी सुधाकर एवं नारायण, कार्यकारिणी सदस्य एसआरएनजी गजपति राजू, पी श्रीनिवासराव, जे सुधाकर, के चेन्न, जीवनराव, टी बालाचीन्नैय्य, पी रमनय्या को चुने गए। कार्यक्रम का संचालन महा सचिव बी तुलसीराव व आभार प्रदर्शन तेलुगु समिति के अध्यक्ष पी आदिनारायण ने किया। कार्यक्रम में तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी रायपुर, आंध्र समाज एवं संयुक्त आंध्र समाज बिलासपुर, भिलाई तेलुगू समाज भिलाई, छत्तीसगढ़ तेलगा समजम रायपुर, प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मंडली भिलाई, अच्युतांध्र सेवा समिति भिलाई, आंध्र ब्राह्मण समाज रायपुर, शिष्ठ करनम संघम रायपुर, तेलुगु समिति कोरबा के प्रतिनिधि भाग लिया।

Related Articles

Back to top button