दीपावली मंगल मिलन समारोह सम्पन्न देश भर के सभी समाज सेवी,पत्रकारो का सम्मान
रविंद्र जायसवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश रहे मुख्य अतिथि

दिल्ली( शिवशंकर जायसवाल संपादक की कलम से ) 12 अक्टूबर 2025 को जायसवाल सर्वर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर के के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल के संयोजन में, समाज के गौरव माननीय केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाईक जी के आवास पर दीपावली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न । मंचाशीन उपरांत, समारोह के मुख्य अतिथि स्वजातीय शिरोमणी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सर्वप्रथम राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजन कर , दीप प्रज्वलन करके समारोह का उद्घाटन किया गया । सभी अतिथियों ने भगवान की प्रतिमा पर पूजा पाठ का दीप प्रज्वलित किया गया । समारोह के संचालक शैलेन्द्र जायसवाल एवं अन्य प्रमुख आयोजकों द्वारा मुख्यअतिथि को शाल , पगड़ी एवं एक बड़ी माला द्वारा और शौर्य का प्रतीक तलवार भेट कर उनका सम्मान किया गया। मंचाशीन सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। अपने उद्वोधन में मुख्य अतिथि ने समाज को एक जुट होकर देश के तरक्की में सहभागिता निभाते हुए और अपने समाज के निचले पायदान पर खड़ा व्यक्ति के उत्थान में प्रत्येक समाज के प्रमुख व्यक्ति को योगदान करना होगा । राष्ट्रीय स्तर पर कई महासभाओं को मिलकर, एकजुट होकर एक सशक्त बड़ा संगठन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ।एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे । दिल्ली में एक धर्मशाला का निर्माण हो इस विषय पर तुरंत एक समिति बनाकर कार्य करने की अपील किया । दिल्ली देश की राजधानी है, यहां पर हमारा एक भवन होना चाहिए सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया गया ,अपने उद्वोधन के अन्त में दीपावली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं सभी बंधुओ को दिया और सभी के सुख समृद्धि की कामना किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अशोक जायसवाल राष्ट्रीय संरक्षक ने अपने उद्वोधन में संघी शक्ति, कलयुगे, संगठन को पूरे देश में मजबूत करने पर बल दिया , अटल कुमार गुप्ता तमिलनाडु ने बिहार चुनाव के सन्दर्भ में समाज को संगठित जागरूक होकर अपने समाज के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्य करने के लिए आग्रह किया गया । समारोह के संयोजक राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट ने अपने उद्वोधन में सभी राजनैतिक दलों के प्रमुखों से आग्रह किया गया कि बिहार चुनाव में मजबूत राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए समाज के लोगों को अधिक अधिक टिकट दिया जाए और समाज की जवाबदेही बनती है कि सभी उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित करे आगे समाज को आगाह किया कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे । बांसवाड़ा राजस्थान से पधारे हरीश चंद कलाल ने सभी का स्वागत पगड़ी और मुख्य अतिथि को तलवार भेट कर किया। समारोह के स्वागताध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल दिल्ली रहे। समारोह में देश के सभी क्षेत्रों से पधारे समाज सेवियों जिनमें , हरिशंकर जायसवाल पूर्व विधायक मध्यप्रदेश , राजेंद्र मेवाडा पुणे, राजाराम शिवहरे भोपाल, राम कुमार वालिया पूर्व मंत्री, पूर्व कुलपति गुलाबचंद जायसवाल वाराणसी, वी कुमार गौड़ हैदराबाद, फूलचंद जायसवाल मुंबई,राजकुमार जायसवाल गोरखपुर, राष्ट्रीय युवा महासचिव नितेश जायसवाल, सुदीप जायसवाल, आलोक जायसवाल अनीता जायसवाल लखनऊ, मनोज जायसवाल, अनुश्री जायसवालजी, पवन जायसवाल, विष्णु शिवहरे, गिरजा शंकर जायसवाल , मीनाक्षी जायसवाल, बृजेश जायसवाल , रवि जायसवाल, लोटन जायसवाल , मुकेश जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल, वर्षा जायसवाल ,राकेश रंजन जायसवाल , जयप्रकाश जायसवाल दिल्ली के साथ के साथ-साथ अन्य सैकड़ो सैकड़ों स्वजातीय भाइयों और बहनों ने अपनी सहभागिता निभाई कार्यक्रम बहुत ही शानदार एवं सफल रहा
**** *********
शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट
जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय जायसवाल
सर्ववर्गीय महासभा अध्यक्ष
जायसवाल सर्ववर्गीय
महासभा दिल्ली एनसीआर





