Uncategorized

स्वजातीय मंत्री ,जन प्रतिनिधि एवं पत्रकारों का होगा अभिनंदन:

 

दिल्ली ( शिवशंकर जायसवाल )जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली (एनसीआर) के तत्वाधान में देश के जायसवाल- कलवार समाज के दिग्गजो का दिल्ली में होगा दीपावली मंगल मिलन समारोह का आयोजन:

जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली (एनसीआर) के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट दिल्ली उच्च न्यायालय के संयोजन में 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) सायं 4:00 बजे से दीपावली मंगल मिलन समारोह का आयोजन कोठी न. 1, लोधी स्टेट, नई दिल्ली में संपन्न होगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी एवं इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री श्रीपाद येशो नाईक करेंगे। समारोह में पूरे देश के कलवार,कलाल एवं कलार समाज के माननीय मंत्री, जनप्रतिनिधि,पत्रकार , समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे। समारोह में समाज के तेलंगाना सरकार के केबिनेट मंत्री पूनम प्रभाकर गौड़,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल,पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल एवं बिहार,छत्तीसगढ़,मध्य

प्रदेश, तेलंगाना से सभी स्वजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। देश के सभी राज्यों से राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी, राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल इंदौर, प्रकाश चौधरी पूर्व विधायक, हरीशंकर जायसवाल पूर्व विधायक,अटल गुप्ता,राजा राम शिवहरे,सुरेंद्र राय, राजेंद्र मेवाड़ा ,अजय कुमार जायसवाल,गुलाब चंद जायसवाल,अशोक कुमार जायसवाल, डॉ.ओमप्रकाश प्रसाद,डॉ.पंकज जायसवाल, डॉ.विजय जायसवाल, रवि जायसवाल , अन्य सभी प्रमुख समाजसेवियों के साथ , समाज के प्रमुख पत्रकार, संपादक बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के स्वागताध्यक्ष संस्था के चेयरमैन दिल्ली के अजय कुमार जायसवाल, सह स्वागताध्यक्ष लोटन जायसवाल, मुकेश जायसवाल होंगे।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि

माननीय मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार को जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर का प्रतिनिधि मंडल शैलेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में जिनमें बृजेश गुप्ता , मीनाक्षी जायसवाल, वर्षा जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, ओजस्वी जायसवाल, ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए , उन्हें दीपावली मंगल मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया । जिससे जायसवाल समाज के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सके। समारोह में पूरे देश के जायसवाल-समाज के प्रमुख बंधुओं की भागीदारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button