Uncategorized

युवा शक्ति को सही दिशा देकर ही विकसित राष्ट्र बन सकते हैं – डॉ.पवन सिंह

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )”मानव संसाधन विकास का प्रमुख आधार है और इसलिए मैं तो कहता हूं कि युवाओं को सही दिशा दिए बगैर विकसित राष्ट्र की ओर हम एक कदम नहीं बढ़ा सकते। आज मुझे इस महाविद्यालय में आत्मीय सम्मान करते हुए प्रमुख अभ्यागत के रूप में बुलाया गया। मेरे लिए अत्यंत सुखद अवसर है। मैं इस महाविद्यालय के विकास हेतु तत्पर रहूंगा और सहयोग करूंगा। साथियों जब तक देश की युवाओं को सही दिशा नहीं दिया जा सकता तब तक हम विकास की सही कल्पना को सरकार नहीं कर सकते। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूं शिक्षा के माध्यम से हम युवाओं को सही दिशा दें। मैं इस दिशा में किए जा रहे महाविद्यालय के विद्वान प्राचार्य प्रो. प्यारेलाल आदिले के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा भी करता हूं।”उक्त उद्गार जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने आयोजित ‘राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह’ में व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के विद्वान प्राचार्य प्रो. प्यारेलाल आदिले ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के तेल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और महत्व पर विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अजय कुमार पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि- “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का एक प्रमुख माध्यम है। इसके द्वारा हम राष्ट्र विकास को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। इसलिए हमें राष्ट्रीय सेवा योजना में तन्मयता से जुड़कर कार्य करना चाहिए और समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।” इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फ़िरत राम सारथी डायरेक्टर सेपवस संस्था ने संविधान के महत्व और विज्ञान की उपयोगिता पर बात करते हुए युवाओं को कहा कि-” आइए अब समय आ गया है हम सभी मिलकर वैज्ञानिक समाज की रचना करें और आडंबर,अंधविश्वास और भ्रष्टाचार से दूर रहें।” इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा के जन भागीदारी के समिति के अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने कहा कि – “आज जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा इस क्षेत्र के जनजाति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। मैं महाविद्यालय के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं।” इस अवसर पर सम्मानित किए गए इस महाविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर कक्षा की पढ़ाई पूर्ण कर चुके भूतपूर्व छात्र श्री सुंदर कुशराम जिन्होंने रेसलिंग में गोल्ड मेडल विजेता बने हैं ने अपने मार्गदर्शन में युवाओं को आह्वान किया कि- “आप खेल के क्षेत्र में मुझसे सहयोग लेते हुए आगे बढ़ सकते हैं। हम युवाओं को नशा से दूर रहकर अपने सपनों को गुरुओं के मार्गदर्शन में पूरा करना चाहिए।”इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा नगर के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्रीमती अर्चना अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेवक पी.जी.कॉलेज कोरबा से विकास सोनवानी,एम.डी.पी. कॉलेज से अमन पांडे,ग्राम पंचायत पाली के सचिव हसन खान,पाली पंचायत के सरपंच कुमार सिंह मरकाम, घुंचापुर के सरपंच सनिच राम,सरपंच राम कुंवर मरपच्ची,प्रदीप सिंह सरपंच रामपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार एवं कु.सुजाता ने किया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत क्रमशः महाविद्यालय के स्टाफ प्रो.सी.एस.रात्रे,प्रो.आर.जी. यादव,प्रो.चंद्रकली अनंत, प्रो.निधि जायसवाल,प्रो.जी.लता कंवर एवं प्रो.आमना खातून ने पुष्प कुछ भेंट करके किया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रो.रियाज खान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टाफ श्री दुर्गेश महिपाल,सुनील जायसवाल, माधुरी जायसवाल,धर्मेंद्र का विशेष सहयोग रहा। इस सम्मान समारोह में सुंदर कुशराम का पुष्पमाला,स्मृति चिन्ह,पेन और श्रीफल से आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। समस्त अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में कु.माया ग्रुप,कु.अमीषा ग्रुप, कु.दिव्या ग्रुप,संतग्रुप, कु.शिवकुमारी ग्रुप एवं कु.संजू ने अकाल नृत्य का रंगारंग प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक,आर्यन,वैभव,अनु, वैजयंती,अशोक,दीपांशु,संजना, साधना,उर्मिला,अंजु,संजय,रितु, प्रकाश,लखेश्वरी इत्यादि छात्रों का अथक सहयोग रहा ।

Related Articles

Back to top button