Uncategorized

युवक का शव तालाब किनारे मिला जांच में जुटी पुलिस

 

कोरबा, ( सत्यम जायसवाल )कटघोरा इलाके में कपड़ा व्यापारी जुगल अग्रवाल लगभग 48 वर्ष का शव राधासागर तालाब के किनारे मिला। यह घटना आज सुबह की है, जब जुगल अग्रवाल मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे।

की

तालाब के पास कुछ बच्चों ने सबसे पहले शव को पानी में देखा और तुरंत उसे बाहर निकाले। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे कटघोरा क्षेत्र के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई ।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जुगल अग्रवाल अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ के नाम से अपनी दुकान चलाते थे ।

और क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी के तौर पर जाने जाते थे।

पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के बाद वे तालाब में हाथ-पैर धोने गए होंगे और इसी दौरान फिसलकर तालाब में गिर गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button