Uncategorized

छुरी गोपालपुर के बीच जान लेवा गड्ढा वाहन चालक भी दशहत में

 

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल ) छुरी से गोपालपुर सड़क मार्ग की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि चार पहिया , दो पहिया वाहन गुजरना मुश्किल हो गया है ।

यदि कोई वहां से वाहन गुजर जाता है तो ऐसा लगता है कि बहुत बड़ी- समस्या से निपट चुका हु।

आए दिन वहां पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

अधिकारी, नेता ,मंत्री वहां से प्रतिदिन गुजर रहे किसी की नजर नहीं पड़ रही है , नजर भी पड़ रही है तो नजर अंदाज किया जा रहा है।पीडब्ल्यूडी वाले तो मानो गहरी नींद में सो रहे हैं वैसे भी पी डब्लू डी अधिकारी आए दिन कटघोरा ऑफिस में अधिकांश अनुपस्थित रहते हैं।

इधर दुर्घटना रोज हो रही है, आम जनता पीस रहे हैं , वाहन चालक परेशान हो रहे हैं, सुदी लेने वाला कोई नहीं है। किसी दिन भयंकर दुर्घटना हो सकती है इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की मानी जाएगी ।

बीच रोड तालाब सा बन गया है ।

प्रतिदिन घंटों जाम सा लगा रहता है ।

छत्तीसगढ़ में सबसे धनाट्य जिला कोरबा को माना जाता है परंतु हमारे यहां की सड़क, पानी बिजली की समस्या बिल्कुल चरमरा गई है ।एक कहावत है दिया तले अंधेरा वाली चरितार्थ लागू हो रहा है।

यदि समय रहते मरम्मत नहीं किया गया तो बहुत बड़ी घटना हो सकती है।

Related Articles

Back to top button