प्रेस क्लब कटघोरा द्वारा थानेदार एवं स्टॉप का सम्मान,

कटघोरा,( सत्यम जायसवाल ) प्रेस क्लब कटघोरा द्वारा थानेदार धर्मनारायण तिवारी को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, थानेदार तिवारी को यह सम्मान गणेशोत्सव कटघोरा के राजा के 20 दिनों के कार्यक्रमों के दौरान उमड़े जनसैलाब के शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से व्यवस्था बनाए रखने तथा नगर के विभिन्न आयोजनों में सुव्यवस्था बनाएं रखने के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात रहे टी आई तिवारी जबसे कटघोरा में थाने में पदस्थ हुए हैं तबसे अपराध का ग्राफ काफी कम हुआ है । नगर के दो रंगदार भी अपराध छोड़ शांति का मार्ग अपना लिए ।जिसमें चोरी, राहजनी, अवैध शराब की बिक्री, मारपीट की घटनाएं कम हुआ है, इसका सारा श्रेय तिवारी ने अपने स्टाफ तथा नगर के लोगों के जनसहयोग को दिया है

सम्मान अवसर पर प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष सपन जार्ज, सचिव शिवशंकर जायसवाल , कार्यकारणी के सदस्य विकास जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, मुकेश गोयल,किशन केसरवानी, नजीर खा,सत्यम जायसवाल एवं थाना के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




