Uncategorized
अध्यात्मिकता और ज्ञान का संगम… डी.ए.वी. जेंजरा में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन….

कटघोरा( सत्यम जायसवाल )डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में वेद प्रचार सप्ताह का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। यह आयोजन डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार ( छत्तीसगढ़ जोन ) एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा आचार्य गोविंद प्रसाद पांडे के संचालन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुरूप पवित्र ‘ॐ’ ध्वज के ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात डी.ए.वी. गान की गूंज से वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार हुआ। 108 बार गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हवन का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार ने आहुतियां दीं। वैदिक जय घोष से सम्पूर्ण परिसर गूंज उठा।




