सम्मान समारोह संपन्न
कोरबा ( शिवशंकर जायसवाल )अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच द्वारा 25/07/2025 को बुलढाना मे आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि अशोक जायसवाल इंदौर अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गिया महासभा के संरक्षक, एवं प्रेम जायसवाल इंदौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र टिकरिया – अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितेश जायसवाल बैतूल विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य पदाधिकारी मनोज टिकरिया, प्रशांत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल बुलढाणा, अशोक जायसवाल बुलढाणा, महारास्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा जायसवाल, श्रीमती पूर्णिमा टिकरिया, श्रीमती नम्रता जायसवाल एवं बुलढाना के सामाजिक बंधुओ की उपस्थित मे कुमारी राधिका कैलाश जायसवाल बुलढाणा की अपने आप को 11 वर्ष की उम्र में एक कथा वाचक के रूप में स्थापित किया है, ऐसी प्रतिभाशाली कन्या का संघ द्वारा सम्मान किया गया एवं अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच का प्रयास है।
हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली समाज के बच्चे बच्चियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक से जुड़े लोगों का भविष्य में भी मंच पर लाकर सम्मान करने का प्रयास रहेगा।




