Uncategorized
चौपाटी में काफी संख्या में लोग उमड़े चौपाटी का निरीक्षण करते हुए राज जायसवाल

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) नगर पालिका परिषद द्वारा गार्डन के सामने विगत दिनों चौपाटी का शुभारंभ किया गया है, जिसमें सायं होते ही नगर के लोगो का भीड़ गुपचुप भेलपुरी, चटपटा खाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। व्यवस्था को देखने के लिए तहसील दार प्रियंका चंद्रा एवं नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल आज सायं आकस्मिक निरीक्षण किए। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राज ने कर्मचारियों को बोला कि वाहन स्टैंड एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। लोगो को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिस समय चौपाटी शुरू होगी उसी समय गार्डन का गेट भी खुलेगा जिससे लोगों को एक साथ भेलपुरी चट पटा का मजा मिलेगा। आज काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिसमें सभी प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहे।




