Uncategorized

कल्चुरी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण

 

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल )कल्चुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।जिसमें बच्चों के साथ टीचर स्टॉप ने भी भाग लिए।

 

कल्चुरी पब्लिक स्कूल में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक भावपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मुक्ता जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने पौधा रोपित करने में भाग लिए। इस अवसर पर छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। प्राचार्या मुक्ता ने कहा कि स्कूल प्रांगण में पौधे लगाया किया गया जिससे सभी लोगों लाभ मिलेगा।शुद्ध आक्सीजन के अलावा फल,फूल छाया मि मिलता है।नेहा प्रजापति ने कहा कि हवा तो मिलती है परंतु इससे पर्यावरण को लाभ मिलता है। मोहनी जायसवाल का भी कहना है कि पौधे लगाने से हवा, फल,फूल के अलावा प्रदूषण से मुक्त मिलता है।

बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि एक पौधा न केवल पर्यावरण को संजीवनी देता है, बल्कि माँ के प्यार की तरह जीवनदायिनी होता है।

अच्छी पहल के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि जैसे माँ जीवन देती है, वैसे ही पौधा भी प्रकृति का जीवनदाता है। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक गण और विद्यालय स्टाफ के अलावा ऊषा प्रजापति,रशीदा बेगम का अथक सहयोग रहा ।उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे और हर वर्ष इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। जो पौधे लगाए उनकी सेवा देखभाल भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button