पंचायत क्षेत्रों में जनपद सदस्य की निर्माण कार्यों की प्रशंसा

कटघोरा,( सत्यम जायसवाल ) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित मार्च माह के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के उत्कृष्ट परिणाम के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के क्षेत्र क्रमांक 9 जवाली, कोलिहामुड़ा मुढ़ाली, डोंगरी तिलवारी तीन पंचायत के प्रतिनिधि जनपद सदस्य के रूप में मिलनसार व्यवहारिक अनुभवी योग्य प्रत्याशी कमल बेलदार को जनता जनार्दन ने आशीर्वाद दिया है। उनके पिछले कार्यकाल की तुलना पुराने सभी जनपद सदस्य व जनपद सदस्य प्रतिनिधियों के कार्यकाल से तुलना करने पर अपेक्षाकृत अच्छा रहा है। उनके पिछले कार्यकाल में किए गए तीनों पंचायत के कार्यों की समीक्षा करने पर सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य किए हैं जिसमें सीसी रोड, पचरी निर्माण ,शासकीय भवनों का निर्माण, देव स्थल देवगुड़ी मंदिर निर्माण, मंच निर्माण ,धार्मिक सामाजिक शासकीय कार्यों में पूर्ण सहभागिता, खेल व विभिन्न आयोजनों में उपस्थिति सराहनीय रहा । प्रभावित 2 वर्ष कोरोना काल में भी आम जनता के बीच तक पहुंच कर सहयोग किया।
11 वर्ष की सेवा सुशासन मोदी कार्यकाल से ओत प्रोत होकर के इस क्षेत्र के जनपद सदस्य कमल बेलदार जी के द्वारा भी अपने दूसरे कार्यकाल के 111 दिनों का विकास कार्य का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है जिसके अनुसार जनपद पंचायत के सभी बैठको में, शासकीय शिविरों में, विद्यालय कार्यों में ,धार्मिक आयोजनों में ,व्यक्तिगत आपातकालीन सहयोगों में कटघोरा कोरबा बिलासपुर रायपुर तक के अस्पतालों में रोगियों को पहुंचाने की विशेष व्यवस्था अपने एंबुलेंस के द्वारा अल्प शुल्क में की गई । ग्रामीणों के सूचना आमंत्रण के आधार पर 17 दशगात्र ,10 छठी कार्यक्रम,3 पूजा कथा कार्यक्रम ,9बर्थडे आयोजन ,20 वैवाहिक शादी कार्यों में,6 अन्य बैठक में उपस्थित होकर यथाशक्ति यथायोग्य सहयोग प्रदान किया है । चुनाव पूर्व दिए गए घोषणा पत्र के अनुरूप वह अब तक कार्य कर रहे हैं आम जनता की जानकारी सूचना के आधार अनुसार वह सबको लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे है । उक्त सभी कार्यों की लिपिबद्ध जानकारी उनके प्रशंसक स्वयंसेवक दीपक पटेल द्वारा तैयार किया गया है ताकि सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों को जनपद सदस्य के सहयोग से प्राप्त हो। पंचायत के सरपंचों व अपने क्षेत्र की विधायक प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग के कर्मचारियों से सीधा संपर्क बनाकर विकास की कार्यों को पूरा करें इस प्रकार दूसरे कार्यकाल में भी जनपद सदस्य कमल बेलदर ने बेहतरीन शुरुआत की है आगामी समय में जनपद सदस्य से बड़े पद की इच्छा पूर्ति हेतु अपने क्षेत्र के अतिरिक्त आसपास के संबंध ग्रामीणों का भी तन मन धन से सहयोग कर एक अच्छे प्रतिनिधि का कर्तव्य निभा रहे हैं प्रतिवर्ष के सबसे बड़े आयोजनों के अंतर्गत दशहरा पर्व है जिसमें विकासखंड कटघोरा क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजन करने वाले कसाई पाली ग्राम को भी पीछे छोड़ दिया है उक्त पर्व में दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीण जनों की सहभागिता होती है जिनका आशीर्वाद सहयोग आने वाले समय में मिलने वाला है ।




