Uncategorized

सब स्टेशन का लाभ अगली दिवाली तक संभव , फीडर व्यवस्था में थोड़ी कंट्रोल

 

 

कटघोरा, ( शिवशंकर जायसवाल )नगर कटघोरा में बिजली की समस्या में थोड़ा बहुत कंट्रोल तो हुआ है। फीडर बटवारा कर दिया गया है, परंतु बिजली की लोड तो ज्यों का त्यों है। जब तक बिजली स्टेशन नहीं बनेगा पूरी समस्या का हल नहीं निकलेगा। बिजली सब स्टेशन के लिए लंबे समय इंतजार करना होगा। नगर में 7400 बिजली उपभोक्ता ,ग्रामीण उपभोक्ता 3000 के लगभग , कुल 10400 में 150 के लगभग पावर कनेक्शन वाले भी है। नगर बिजली की समस्या तो रहेगी। जितना नगर बिजली लोड है उतना नहीं है। जितना है उनको बटवारा कर दिया गया है ताकि सभी मोहल्ले का बिजली एक साथ बंद न हो।

 

कोरबा बिजली विभाग के उच्चाधिकारी ए सी सिंदर ने चर्चा के दौरान कहा कि नगर में फीडर की व्यवस्था को परिवर्तन कर दिया गया है , टाऊन वन फीडर नवागांव छीरा, टाउन टू फीडर कारखाना,टाऊन थ्री फीडर कसनियां,

टाऊन फोर फीडर मीना बाजार मैदान तसील भाटा, में व्यवस्था कर दिया गया है।

जिससे बिजली की सफलाई अच्छी तरह हो रही है। इस बात को अधिकारी ऑफिस में बैठकर बोल दिए।

परंतु हकीकत बात यह है कि जब तक बिजली सब स्टेशन नहीं बन जाता तब तक पूरी समस्या हल नहीं होगी।

सब स्टेशन कब बनेगा किसी को पता नहीं है।

एक उच्चाधिकारी ने का कहना है कि अगली दिवाली तक नगर के लोगो को लाभ मिलेगा।

इसके संबंध में बिजली विभाग के जे ई सब्बीर साहू ने कहा कि अब कटघोरा में बिजली के गुल की समस्या बहुत कम है। नगर में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए फीडर को 4 भागो में बाटी गई है। जिससे बिजली व्यवस्थित हो गया है।

 

नमन डिक्सेना पूर्व जे. ई. कटघोरा ने कहा है कि बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ा । इसीलिए नगर में सुचारू रूप से बिजली सप्लाई हो रही है। स्थाई व्यवस्था तो सब स्टेशन बनने के बाद हो सकता है।

Related Articles

Back to top button