भारत संकल्प सभा में दिखी एकजुटता, छुरी में जन संवाद का अद्भुत उदाहरण

कोरबा (छुरी), 17 जून 2025 )
“विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत नगर चौपाल का भव्य आयोजन आज छुरी 1 और छुरी 2 शक्ति केंद्रों में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन रहीं, जिनकी गरिमामय उपस्थिति ने सभा को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री प्रीतम देवांगन (छुरीकला), नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री हीरानंद पंजवानी, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के सह संयोजक श्री डेक्रांत देवांगन, भाजपा कटघोरा मंडल मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चुन्नीलाल देवांगन, श्री महेंद्र राजपूत, श्री कृष्ण अग्रवाल, श्री उमेद देवांगन, तथा पार्षदगण श्रीमती शकुंतला गोंड, श्रीमती संगीता यादव, श्री कामता देवांगन, श्री श्यामी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभा में नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई, जिसमें श्री रघुनंदन यादव, श्री जगराम यादव, श्री तीरथ गोंड, श्री रमेश श्रीवास, श्री माधव राम, श्री लखन देवांगन, श्री तरुण देवांगन, श्री परदेशी सोनी जैसे समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम की विशेषता रही महिला शक्ति की प्रभावी सहभागिता, जिसमें श्रीमती वर्षा देवांगन, श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव, लता जी, द्विज बाई जी सहित कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 11 वर्षों की प्रगति यात्रा का उल्लेख करते हुए “डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह अमृतकाल केवल विकास नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने का संकल्प काल है। नगर चौपाल जन संवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना, जिसने नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।





