ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय के सभी बच्चे
11 लाख 11 हजार 11 सौ 11पीपल का वृक्ष लगाने को तैयार

अशासकीय विद्यालय की मांग – RTE की राशि बढ़ाया जाए, डी. एल. एड. प्रशिक्षण की सुविधा एवं स्कूलों को
अनुदान राशि देने की मांग

रायपुर , ( शिवशंकर जायसवाल द्वारा)12 जून राज्य गौ सेवा आयोग संघ एवं अशासकीय छत्तीसगढ़ राज्य संचालक संघ के सौजन्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पीपल की पूजा कर अभियान का शुभारंभ किया । छत्तीसगढ़ राज्य शासकीय विद्यालय संचालक संघ की इस पहल से आने वाले 5 साल के भीतर प्रदेश भर में स्कूल के बच्चे 11 लाख 11 हजार 11 सौ 11पीपल के पौधे लगाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति का सहयोग भी रहेगा। कार्यक्रम में 3000 से अधिक स्कूलों के संचालक कुल 5000 के लगभग स्कूल संचालक प्रतिनिधि भी शामिल हुए । कार्यक्रम में मा मुख्यमंत्री जी ने आगे कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को बचाने के लिए 2070 तक देश में कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का लक्ष्य है ,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देश भर में लोगों में चार करोड़ से अधिक पौधे लगाने की विद्यालय नकी पहल है।
24 घंटे पीपल ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं, इसलिए संस्थान ने पीपल के पौधे लगाने का संकल्प लिए।
मा *मुख्यमंत्री श्री विष्णु* *देव साय जी* ने आगे कहा कि आशासकीय छत्तीसगढ़ राज्य संचालक संघ

आप लोग सभी शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं बधाई के पात्र हैं ।माननीय प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक विकसित भारत देश बनाना है , इसके लिए हम लोगो को भी सहयोग करना जरूरी है। छत्तीसगढ़ में भी प्लान बना लिए हैं। शिक्षा के महत्व को समझाया भी । किसी भी चीज के सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा का महत्व अधिक है । मा. मोदी जी ने देश के जलवायु के बारे में बहुत चिंतित रहते है, अशासकीय छत्तीसगढ़ राज्य संचालक संघ ने यह बीड़ा उठाया है, कि पूरे प्रदेश में 11 लाख 11 हजार 111 पीपल का वृक्ष लगाएंगे जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं। अशासकीय स्कूल के rte राशि का जो भी मांग है , हम शिक्षा विभाग से चर्चा करेंगे और उसे पूरा भी करेंगे। टीचरों के लिए डी.एल. एड.प्रशिक्षण , अशासकीय विद्यालयों को अनुदान राशि की मांग दिलवाने के लिए कोशिश किया जाएगा।
*संघ के प्रदेश अध्यक्ष* *सुबोध राठी* ने कहा कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 5 से 6 लाख पौधे लगाने की योजना बनाई गई है .16 जून को स्कूल खुल जाएगी इसी दिन शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को अभियान के तहत तैयार करेंगे .
*परीक्षा में 10 अंक बोनस मिलेगा।*
पूरे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से 4000 से अधिक स्कूल वाले भाग लेंगे एक जिले में लगभग 33600 पौधे लगाए जाएंगे । छग के स्कूलों में लगभग 12 लाख छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में जो भी भाग लेंगे इसकी मॉनिटरिंग होगी और एग्जाम में 10 अंक दिए जाएंगे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई को कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।




