Uncategorized

फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) डी ए वी पब्लिक स्कूल कटघोरा में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन सबेरे 7 बजे किया गया । साइकिल रैली dav पब्लिक स्कूल के पास अध्यक्ष राज जायसवाल अध्यक्ष ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया ।

तत्पश्चात साइकिल रैली कालेज मार्ग से होते हुए अस्पताल चौक से पुनः वापस होकर स्कूल के कार्यक्रम में विलीन हो गए।

कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में

राज जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा, अध्यक्षता श्रीमती रेखा शुक्ला प्राचार्य डी ए वी मुख्य मंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा कटघोरा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेदार धरम नारायण तिवारी, फरीद खान, शिवशंकर जायसवाल , आलोक पांडे,आदित्य तिवारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अध्यागत अध्यक्ष राज महोदय ने भी कहा कि फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन इसलिए किया गया कि नगर प्रदूषण मुक्त रहे ।सायकल

चलाने से शरीर फिट रहे चुस्त दुरुस्त रहे। शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहे । सभी को कसरत करने की जरूरत नहीं है साइकिल चलाने की आवश्यकता है। सायकल चलाने से सभी प्रकार की व्यायाम भी हो जाता है। प्रिंसिपल शुक्ला जी ने कहा कि

फिट इंडिया अभियान में युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि सभी वर्गों को मानसिक रूप से भी सजग करता है।

थानेदार तिवारी जी ने कहा कि फिट इंडिया के तहत स्कूल में सायकल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें सभी बच्चे भाग लिए। कार्यक्रम में दो प्रकार का संदेश दिया गया ।पहला प्रदूषण मुक्त दूसरा शरीर स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को एक मोमेंटो देकर संस्था प्रिंसिपल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभिभावक गण एवं सभी टीचर स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button