Uncategorized

कालेज में तम्बाकू दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन 

 

कटघोरा( सत्यम जायसवाल )शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में 01 सीजी बटालियन के द्वारा एनसीसी कैडेट्स के साथ मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस

दिनांक 31 मई 2025 को तम्बाकू दिवस के अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सेंथिल कुमार के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ मदनमोहन जोशी के मार्गदर्शन में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय से तम्बाकू निषेध दिवस की रैली निकाली गई जिसमें जन जागरूकता का संदेश दिया गया,इस अवसर में संदेश दिया गया कि तम्बाकू समाज को कैसे खोखला करते जा रहा है,कैडेट्स के द्वारा यह शपथ लिया गया कि वे अपने घर के आसपास सभी को इसके लिए जागरूक करेंगे उक्त रैली में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय एवं ग्राम्य भारती हरदीबाजार महाविद्यालय के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बटालियन से बीएचएम विजेंद्र सिंह, हवलदार महेश पाटिल, हवलदार , धर्मेन्द्र कुमार हवलदार ,पापु चेटीया और महाविद्यालय से एनसीसी केयर टेकर भुनेश्वर कुमार इस रैली में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button