Uncategorized

सेवा, समर्पण और संस्कारः भाजपा मंडल का सामाजिक अभियान

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) रानी अहिल्या बाई होल्कर के जयंती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल ने “सेवा करिए किया” कार्यक्रम के तहत जनसेवा का कार्य करते हुए मानवता का परिचय दिया। पूरे जिले में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद करना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही समर्पण भाव से गांव-गांव जाकर सेवा कार्य किए।

 

कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल ने दो बड़े बस्तियों में जाकर सेवा दी। टोलियों ने गरीब बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाई, बिस्किट, चिप्स और जरूरत के अनुसार कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान इस सेवा की सफलता की गवाही दे रही थी। कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से उन बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों से आते हैं।

गांव के बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी इस सेवा अभियान से जोड़ा गया। भाजपा मंडल की टीम ने उनके घर जाकर भविष्य में जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यह सेवा अभियान “नरेंद्र मोदी और विष्णु देव की सरकार” की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का प्रयास था।

 

इस अभियान में मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा, मीना शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा), बजरंग पटेल (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका), पार्षद राजू दीवान, राजेश गुप्ता, अजय धनोदिया, अमित जायसवाल, देव दुबे, ओमप्रकाश डिक्सेना, श्याम सुंदर कश्यप, सुनील कुर्रे, फारूक काजी, वासिम खान, सत्यम जायसवाल, लक्खू देवांगन और पवन जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सेवा को ही संगठन की आत्मा बताया।

Related Articles

Back to top button