जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह संपन्न
श्यामबिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री - नर्सिंग कॉलेज की स्थापना एक वर्ष बाद

कटघोरा 100 बिस्तर हॉस्पिटल के लिए 43.44 करोड़ रुपए प्रस्ताव
कोरबा ( शिवशंकर जायसवाल ) जायसवाल कलार सवर्गीय समाज कोरबा बैनर तले सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन 24 मई को कलचुरी भवन कोरबा में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के अतिथि के रूप में मा. श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री एवं मा. लखन लाल देवांगन श्रम एवं उद्योग मंत्री, अध्यक्षता मा राम गोपाल डिकसेना अध्यक्ष सवर्गीय समाज जिला कोरबा, कोटल जायसवाल अध्यक्ष – राष्ट्रीय कल्चुरी वंशज इतिहास पुरातत्व , मनोज राय – अध्यक्ष सवर्गीय समाज प्रदेश , संजू राजपूत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोरबा, राज जायसवाल – अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा, अजय जायसवाल – अध्यक्ष नगर पंचायत पाली, राजीव सिंह भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष, निकिता जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल,आनंद जायसवाल, अशोक जायसवाल एवं श्रद्धा जायसवाल भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया।भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना भी किया गया।

*मा.श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा* कि छत्तीसगढ़ में कल्चुरीज वंशज ने लगभग 800 सालों से राज किये। मंदिर, कच्ची सड़क, तालाब, संस्कृति, शिक्षा,कला, साहित्य सभी कलचुरी वंश की देन है। तुमान,रतनपुर,खलारी, सरगुजा,शिवरीनारायण, एवं अन्य स्थानों में राज्य किए। हमारे समाज के लोग बस्तर में जनजाति वर्ग के बाद हम लोगो का बाहुल्य है परंतु हम लोग मेश्राम,पांडे,ध्रुव लिखते है। सभी लोग कल्चुरी लिखे तो पता चल जाएगा। हम सभी कल्चुरी के वंशज है।हमे गर्व है कि हमारे पूर्वज छत्तीसगढ़ी 800 वर्षों से राज्य किए इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन किए इतनी लंबी शासन आज तक विश्व में नहीं कोई चला पाया। कोरबा में अगली वर्ष नर्सिंग कॉलेज खोलने की बात कही। कटघोरा में भगवान सहस्त्र बाहु चौक शीघ्र बनने की बात कही। मा *लखन लाल देवांगन* उद्योग एवं श्रम मंत्री ने कहा कि कटघोरा में हंड्रेड बेड हेतु 43 करोड़ 44 लाख रुपए स्वीकृत हो गया। मेडिकल कॉलेज को शीघ्र ही जनता को सौंपने की बात कही। मेडिकल कॉलेज के बाद नर्सिंग कॉलेज की स्थापना भी हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे *रामगोपाल डिक्सेना* जी ने कहा कि कोरबा जिले क्या पूरे छत्तीसगढ़ में भी हमारे समाज के सबसे अधिक सक्रिय होकर कार्य कर रहे है। हमारे समाज में लगभग 12% लोग निवास करते हैं सभी लोगों में सहयोग की भावना भी है और सभी वर्ग एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। *मनोज राय प्रदेश*- अध्यक्ष सर्व वर्गीय जायसवाल सभा
ने भी कहा कि प्रदेश में हम लोग प्रदेश में 12 से 14 प्रतिशत लोग निवास करते हैं हमारी एकता ही हमारी ताकत है , एक ही सरनेम लिखे तो हमारी पहचान जल्दी होगी । अलग अलग सरनेम लिखने के कारण हम लोग टुकड़ों टुकड़ों में विभाजित है।

इसलिए हमारा अस्तित्व ठीक से पता नहीं चलता।
*संजू राजपूत प्रेसिडेंट** नगर निगम कोरबा ने भी कहा कि बहुत आभारी हु कि मुझे आप।लोग सहयोग कर जिताए है। जयसवाल समाज के लोगों को इतनी अधिक संख्या को देखकर बहुत खुश हु। *राज जायसवाल अध्यक्ष* नगर पालिका परिषद कटघोरा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि हमारे समाज को जोड़ने का कार्य करे। और स्वयं तन,मन एवं धन से समाज को सहयोग करने की बात कही।
*अजय जायसवाल* अध्यक्ष नगर पंचायत पाली ने भी कहा कि हमारे समाज के लोग कही से आए सभी लोग सहयोग करने की भावना रहनी चाहिये।
*कौतेय जायसवाल -* संयोजक राष्ट्रीय कल्चुरी राजवंश इतिहास पुरातत्व शोध समिति संगोष्ठी ने तुमान की पूरी इतिहास संक्षिप्त में बताया। राजेंद्र जायसवाल कोरबा ने कहा कि रायपुर में जायसवाल समाज की एक भवन होनी चाहिए ताकि हमारे समाज के सभी वर्ग के बच्चे एक छत रहकर पढ़ाई कर सके। *निकिता जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल,पल्लवी जायसवाल महिला सभा अध्यक्ष ने भी समाज के* बारे में बोली।
कार्यक्रम में आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों को एक-एक साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंजुलता जायसवाल पार्षद कटघोरा श्रीमती सुनीता/आशीष जायसवाल पार्षद कटघोरा ,दीपक जायसवाल पार्षद पाली, राजेंद्र जायसवाल ,
शिवशंकर जायसवाल टंकेश्वर जायसवाल , बृजमोहन डिक्सेना , देव लाल विनोद जायसवाल प्रेस, गौरीशंकर जायसवाल, देव कुमार ,दिनेश कुमार संजय कुमार के अलावा,अनिल जायसवाल ,संजय जायसवाल ,रोशन जायसवाल , आशीष जायसवाल ,नीरज जायसवाल, पल्लवी जायसवाल ,मानसी जायसवाल ,कंचन जायसवाल, सीमा
जायसवाल, प्रिया जायसवाल ,प्रीति जायसवाल ,पुष्पा जायसवाल, मनीष जायसवाल,दिनेश जायसवाल ,कामता जायसवाल एवं
समाज के सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का *संचालन राजेंद्र जायसवाल एवं आभार व्यक्त श्रीमती *पल्लवी जायसवाल* महिला सभा अध्यक्ष कोरबा ने की।




