सिल्वर जोन अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के विजेता बने डीएवी के देवांश
सिल्वर जोन अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के विजेता बने डीएवी के देवांश
सिल्वर जोन अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के विजेता बने डीएवी के देवांश
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में कक्षा चौथी के देवांश शुक्ला ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान में गोल्ड मेडल जीत कर सिल्वर जोन ओलिंपियाड के अंतरराष्ट्रीय विजेता बन नया कीर्तिमान स्थापित किया। वही मुस्कान यादव 12 वीं साइंस, विष्णु जयसवाल 12 वीं साइंस, सहिस्ता परवीन 11 वीं साइंस, हिमानी 12 वीं साइंस, प्रांजल आदित्य 11 वीं साइंस, अनस मेमन 10 वीं सामान्य ज्ञान, अर्थ पांडे तीसरी सामान्य ज्ञान, रिया देवांगन आठवीं सामाजिक विज्ञान, रिया देवांगन तीसरी सामाजिक विज्ञान, शिखा सिंह सातवीं जीके, शाहनवाज खान 11 वीं साइंस आदि ने स्टेट व जोनल टापर्स बन कर डीएवी जेंजरा का परचम लहराया। विद्यालय की प्राचार्या डा राज रेखा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक और दूसरे छात्रों के लिए एक प्रेरणा है। इसलिए दूसरे छात्र भी ओलंपियाड में अपना शाट देने के लिए सजग हो जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी छात्रों ने ओलंपियाड में देशव्यापी पहचान दिलाई हैं। डीएवी जेंजरा की टोपी में नए पंख जोड़ने में ओलंपियाड इंचार्ज विनीता गढ़वार की भूमिका एवं योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। इसी तारतम्य में अनुष्का दुबे 12 वीं अंग्रेजी, नामित कश्यप गणित, वर्षा साहू, महिमा साह, समृद्धि, लक्ष्य, हिमांशी, रितिका, श्रुतिका, कलश विज्ञान आयुषी हिंदी, गौरव, श्रेष्ठ, तुषार, नितिन सृजल, सूफियाना, एमडी आदिल, नील जानसन अंग्रेजी, हिंदी सामान्य ज्ञान, इशिका हिंदी, अन्या चौथी अंग्रेजी, मिट्टी तीसरी हिंदी, पंखुड़ी साइंस और वर्षा देवांगन तीसरी आदि ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्लास टापर्स बने। विद्यालय की प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



