निर्जला उपवास रख सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका व्रत
निर्जला उपवास रख सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका व्रत
निर्जला उपवास रख सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका व्रत

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। हरितालिका का व्रत सुहागन महिलाओं ने 24 घंटा का निर्जला रह कर किया। मोहल्ले की महिलाओं द्वारा एक जगह उपस्थित होकर रात को मां पार्वती भोलेनाथ की कथा का श्रवण किया। सुबह चार बजे नदी, तालाब या मंदिर के पास भोलेनाथ का मिट्टी के भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना कर विसर्जित किया जाता है। पूजा अर्चना अपने पति व पुत्र की लंबी सुख समृद्धि के लिए की जाती है। इस दिन फलाहार, रोटी, खुरमी ठेठरी, पूड़ी एवं खट्टा सब्जी का घर घर बनाया जाता है। दूसरे दिन एक दूसरे घर प्रसाद ग्रहण करने की भी परंपरा छत्तीसगढ़ में है। देवकी नायक ने कहा कि यह व्रत 20 वर्षों से रखते आ रही है, इस व्रत रखने से घर परिवार सुख समृद्धि बढ़ती है। कीर्ति साहू ने भी कहा कि यह व्रत रखने से परिवार में सुख समृद्धि होती है।

