मिस दामिनी देवांगन मिस इंडिया यूनिवर्ष 2025 का खिताब का ताज पहनी

बिलासपुर ( शिवशंकर जायसवाल द्वारा ) मिस दामिनी देवांगन ने 27 अप्रैल 2025 को गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित होटल सोनैस्टा इन में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट शो में मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। मिस प्रतियोगिता का आयोजन एस. एस. फाउंडेशन, भिलाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संचालन मिसेज शिखा साहू ने की । कार्यक्रम में मुख्य आतिथि बॉलीवुड सेलेब्रिटी महक चहल उपस्थित रहीं और ग्रूमिंग सेशन का नेतृत्व पुणे की ग्रूमर मिसेज पल्लवी कौशिक ने की।
मिस दामिनी देवांगन बलौदा बाजार बिलासपुर जिले के निवासी ने पत्रकार से चर्चा करते हुए कहा कि
जनवरी 2025 में मिस छत्तीसगढ़ विनर भी रह चुकी । फिलहाल MBA के अंतिम वर्ष की छात्रा हु और प्रोफेशन से फार्मासिस्ट व मेकअप आर्टिस्ट भी हु। मॉडलिंग / डांसिंग को अपने जुनून के रूप में देखती हु ।उसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हु। प्राइवेट जॉब के साथ-साथ मॉडलिंग को भी आगे बढ़ा रही हु।
साधारण परिवार में जन्म ली हु।
पिता जी श्री नारायण देवांगन एक दुकानदार हैं, माता गृहिणी हैं, और दो छोटे भाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। जनवरी 2025 से प्रोफेशनल मॉडलिंग में कदम रखने वाली को परिवार का पूरा सहयोग मिला है। उनका सपना है कि वे प्रोफेशनल रनवे मॉडल बनू। विज्ञापन और ब्रांड शूट्स करु । किसी प्रतिष्ठित ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनू यही मेरी सपना है। विज्ञापन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हु। जिसके लिए दिन रात मेहनत कर पढ़ाई भी कर रही हु और निजी जाब भी करती हु जिससे कि मेरी पढ़ाई का खर्च चला सकू। बाकी समय विज्ञापन/मॉडलिंग के लिए समय निकालती हु।




