संस्कार भारती इकाई द्वारा वसुंधरा दिवस मनाया गया

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल ) वसुंधरा दिवस 22 अप्रैल के उपलक्ष्य में संस्कार भारती परिवार कटघोरा के द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल कटघोरा एवं हनुमानगढ़ी कटघोरा में संस्कार भारती द्वारा निर्धारित विषय पर आधारित रंगोली बनाकर वायु,जल और पर्यावरण का कितना महत्व है यह दर्शाया गया। इस अवसर पर आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल एम एस कवर एवं संस्कार भारती के जिला प्रवक्ता शिवशंकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वसुंधरा दिवस पृथ्वी दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 22अप्रैल को मनाया जाता है कि अवसर पर रंगोली बनाकर पौधों को सरंछीत करने भी पर जोर दिया जाता है।
उक्त रंगोली को बनाने में देवरतन साहू,रामकुमारी देवांगन का विशेष योगदान रहा।
उक्त कार्यक्रम भारत भूषण साहू, श्रीमती उमेश्वरी राज के संयोजकता में संपन्न हुआ ।
उक्त अवसर पर शिवशंकर जायसवाल , भारत भूषण साहू,विनय सिंह गहलोत,विष्णु शर्मा, नेहा कंवर,खुशी सोनी,वीना कंवर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण साहू ने पर्यावरण की उपयोगिता पर संबोधन दिया और आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त कर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन हु के शुभ अवसर पर पौधा लगाकर और उसका संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया। ।




