कोरबा

विद्युत कंपनी के परिचारक लाइन संविदा कर्मी जल्द होंगे नियमित, 30 अप्रैल तक मिलेगी पदोन्नति

विद्युत कंपनी के परिचारक लाइन संविदा कर्मी जल्द होंगे नियमित, 30 अप्रैल तक मिलेगी पदोन्नति

0 विद्युत कंपनी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के साथ फेडरेशन-एक की बैठक

कोरबा : विद्युत कंपनी में कार्यरत परिचारक लाइन (संविदा) कर्मियों को शीघ्र नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही 30 अप्रैल के पहले एक हजार से अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी। यह आश्वासन विद्युत कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन- एक से चर्चा के दौरान दिया।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के अध्यक्ष डा रोहित यादव, प्रबंध निदेशक राजेश शुक्ला (ट्रांसमिशन), भीमसिंह कंवर (वितरण) व संजीव कुमार कटियार (उत्पादन) से फेडरेशन- एक के प्रतिनिधियों ने महासचिव आरसी चेट्टी एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में मुलाकात कर कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की। विद्युत कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों ने चर्चा के दौरान फेडरेशन को बताया कि परिचारक लाइन (संविदा) कर्मियों की नियमितीकरण प्रक्रियाधीन है, सभी संविदा कर्मी शीघ्र नियमित होंगे। कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की रिक्त पदों पर पदोन्नति के संबंध में उन्होंने बताया कि पूर्व तीनों कंपनी (उत्पादन, पारेषण तथा वितरण) के एक हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ जल्द मिल जाएगा। कंपनी अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों की अन्य मांग पर चर्चा निराकरण के लिए जल्द बैठक करने का आश्वासन दिया। महासचिव चेट्टी ने बताया कि परिचारक लाइन (संविदा) को नियमित करने संबंधी संगठन द्वारा प्रस्तुत नियम, न्यायालयीन निर्णय व दृष्टान्त एवं विधिक अभिमत पश्चात कंपनी ने उन्हें नियमित करने का निर्णय लिया है। कंपनी में बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर लगातार चर्चा एवं पत्राचार के बाद 30 अप्रैल के पूर्व पदोन्नति देने कंपनी में आदेश जारी किया गया है। संगठन की ओर से डाटा एंट्री आपरेटरों को कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन से पांच वर्ष की कुल सेवा आधार पर कार्यालय सहायक-दो बनाए जाने एवं भृत्य पद पर उच्च शिक्षित एवं डाटा एंट्री आपरेटर की योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को वर्ष 2018 की नीति अनुसार लिपिक पद पर 25 प्रतिशत कोटा के सुझाव पर परीक्षण करने निर्देश दिया गया। इस मौके पर महासचिव चेट्टी के साथ प्रांतीय अध्यक्ष के साथ पवन दास, प्रांतीय प्रचार सचिव, मनोज वर्मा प्रांतीय जोनल सचिव, राजेश खरे, मनीष वर्मा, नंदनी चन्द्राकर, किरण कंवर, अनिशा धृतलहरे, राकेश धृतलहरे, मुकेश पैकरा, वेदप्रकाश मेधा देवांगन, तरूण कुमार, प्रदीप बघेल, जमुना प्रसाद, नेमहस लकरा, अभिषेक सिन्हा, दाउलाल भोयर, दोशिला गबेल, पुष्पा भानू, सुरेश वर्मा, एवं रितेश कुमरे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button